फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बाइक पर सवार थे पांच, हादसे में दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बाइक पर सवार थे पांच, हादसे में दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

मड़पौना स्थित पेट्रोल के पास हुई दुर्घटना, किसी ने भी नहीं पहना था हेलमेट
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के मड़पौना स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार रात 11 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर समेत दो की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। सूचना पर पौली चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और सभी को सीएचसी मलौली भिजवाया। यहां दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और तीन घायलों का उपचार शुरू किया। इसमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज राम मिलन यादव ने बताया कि पांचों बाइक सवार नकहा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वे एक ही बाइक से कहीं जा रहे थे। मड़पौना पेट्रोल पंप के पास बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे की सूचना गांव में भेज दी गई है। एक मृतक की आयु करीब 14 और दूसरे की 20 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें