फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी शराब के मुनीम को बदमाशों ने गोली से उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 27 Nov 2019 03:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

ताली मठिया में देशी शराब के मुनीम की गोली मारकर बदमाशों ने मंगलवार की रात हत्या कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जुट गए। घटना के दौरान चौकीदार भोजन लाने गया था। पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों पर हत्या का केस दर्ज कर कर मामले की छानबीन में जुट गई है।।

विज्ञापन


साकेत नगर निवासी रामप्रवेश राय की बनकटा थाना क्षेत्र के ताली मठिया गांव के समीप देशी शराब की लाइसेंसी दुकान है। दुकान पर गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के खड़सा गांव निवासी राजेश यादव (34) मुनीम था। देर रात को बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे। 

मुनीम को अकेला देख दुकान के अंदर घुसकर बदमाशों ने गोली मार दिया। घटना के समय चौकीदार अशोक गिरी भोजन लाने गया था। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। विश्वास नहीं होने पर चौकीदार मुनीम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


लोगों की माने तो वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बिहार की ओर भाग निकले। पुलिस ने मुनीम का मोबाइल कब्जे में लिया है। पुलिस का दावा है कि घटना के दौरान राजेश यादव मोबाइल में फोटो लिया है। मोबाइल का पैटर्न लॉक खुलवाने के प्रयास में पुलिस जुटी है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश मानी जा रही है। घटना स्थल से पुलिस ने एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। 

देर रात को एएसपी शिष्यपाल सिंह, सीओ घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ किया। बुधवार को पहुंचे एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने भी घटना की जानकारी लिया और थानेदार को अविलंब घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। 

पुलिस ने अनुज्ञापि के पार्टनर जंगल ठकुरही गांव निवासी मोनू सिंह की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों पर हत्या का केस दर्ज किया है। एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए दो तीन टीमों को लगाया है। आपसी रंजिश वारदात की वजह लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें