फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में तीन दिन होगी मायावती की सभाएं

Mon, 21 Aug 2017 11:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में बसपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टी प्रमुख मायावती हर जिले में सभा करेंगी। गोरखपुर मंडल में उनकी चार सभाएं 25 से 27 फरवरी के बीच होगी। प्रदेश नेतृत्व से तारीख तय होने के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। गोरखपुर में चंपा देवी पार्क के पास मैदान में सभा कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


बसपा के जोन कोआर्डिनेटर श्रवण निराला ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 25 फरवरी को देवरिया और महराजगंज में सभा करेंगी। 26 फरवरी को गोरखपुर और 27 फरवरी को कुशीनगर में सभा होगी। इस दौरान जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष सुरेश भारती ने बताया कि गोरखपुर की सभा सुबह 11 बजे से होगी। चंपा देवी पार्क के पास मैदान में सभा कराने की तैयारी है। इसे शीर्ष नेताओं से विमर्श कर फाइनल कर दिया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि मायावती की सभा को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें