फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बाजार अच्छा, मंदी सिर्फ सोच में’

विज्ञापन
business
विज्ञापन
तेजी से बदलते आर्थिक वातावरण और ग्राहकों की नवीनतम जरूरतों के साथ-साथ इंडस्ट्री व रिटेल व्यवसाय बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। मंदी की आहट और बदलते बाजार की इसी जरूरत के साथ ब्रांडिंग के साथ ग्राहकों का विश्वास और नए ग्राहक वर्ग की तलाश इन सभी को अमर उजाला के ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट कार्यक्रम में रिटेलरों को समझाया गया। जालान उत्सव के निदेशक प्रेम जालान ने कहा कि मंदी सिर्फ सोच में है। वास्तव में बाजार अच्छा है।
विज्ञापन


होटल रेडिशन ब्लू में व्यापार में वृद्धि और विकास पर चर्चा की गई। इसका उद्घाटन जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय, ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वैल्स के निदेशक वैभव सराफ, संगम फैमिली बाजार के संदीप टेकड़ीवाल, जालान उत्सव के प्रेम जालान, रूंगटा एजेसी के अक्षत रूंगटा, पीसी ज्वैलर्स के संजय अग्रवाल और एकेडमिक हाइट्स के संजीव कुमार ने दीप जलाकर किया। इस दौरान इंडस्ट्रीज व रिटेलर मार्केट से जुड़े लोगों को अपना कारोबार बढ़ाने और उपभोक्ताओं की पसंद बनने के गुर बताए गए। रिटेल कारोबारियों कोे विशेषज्ञ हेल्प योर प्रोजेक्ट्स के डायरेक्टर ताजदार अमान ने बताया कि इंडस्ट्री व रिटेलर्स को बदलते वक्त में बाजार और ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक बदलना होगा। युवा वर्ग ऑनलाइन कारोबार की ओर आकर्षित हो रहा है लेकिन वही ऑनलाइन कारोबार खुद को ब्रांड बनाने से व्यवसाय को मजबूत करेगा।

पीसी ज्वेलर्स के संजय अग्रवाल ने कहा कि रिटेल इंडस्ट्री पर मंदी की आहट जल्दी नहीं पड़ती है। उतार चढ़ाव व्यापार का हिस्सा है, इसे आने वाले त्योहारी सीजन में अच्छे से भुनाया जा सकता है। अब का ग्राहक पहले से ज्यादा जागरूक हैं। वो प्रोडक्ट के रेट, डिस्प्ले, ब्रांड की तुलना करता है। हमें उनके मनमाफिक खुद को अपग्रेड करने की जरूरत है। वैल्यू प्लस के निदेशक गौरांग अग्रवाल ने कहा कि अपनी साख, व्यवहार, सुविधाओं के जरिए रिटेलर खुद को ब्रांड के रूप में स्थापित कर सकते हैं। मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। सुनियोजित प्लानिंग से ही रिटेल सेक्टर की चुनौतियों से निपटा जा सकता है। इस मौके पर शाही ग्लोबल हास्पिटल के निदेशक डॉ. एसएस शाही, मोमेंटम के निदेशक अरविंद त्रिपाठी व संजीव कुमार, कैटलिस्ट के रजनीश सिंह व विनय वर्मा, गुरुकुल पाठशाला के सुरेंद्र चौधरी (सूरी सर), जेपी एजूकेशन एकेडमी के सलिल श्रीवास्तव, संगम साड़ी के प्रदीप टेकड़ीवाल, ओरियन मॉल के अमित टेकड़ीवाल , बीआर हुंडई के निदेशक धीरज दास, आर्बिट आटो मोबाइल्स के निदेशक अभिषेक अग्रवाल, मर्तिया ज्वैलर्स के उत्सव मर्तिया, श्रीबेचूलाल विनोद कुमार ज्वैलर्स के मोहित सर्राफ, सुभाष बजाज के पीयूष बेरी और एहसान एग्रो के डॉ. आरिफ सहित तमाम व्यवसायी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो दिन और दो चरणों में दी जाएगी बाजार की जानकारी
होटल रेडिशन ब्लू में शनिवार और रविवार को इंडस्ट्री व रिटेल बाजार की संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ ताजदार अमान बताएंगे कि कारोबार को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है। चुनौतियां आएं तो कैसे निपटें और व्यवसाय बढ़ाएं। दोनों दिन दो-दो चरणों में बाजार से संबंधित चुनौतियों और उनकेनदान की जानकारी दी जाएगी। पहला चरण दोपहर 12.30 बजे से तो दूसरा देरशाम 7.30 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें