फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब: मार्कंडेय मणि फिर बने अध्यक्ष, अतुल उपाध्यक्ष व मनोज मंत्री निर्वाचित

Sun, 01 Dec 2019 10:03 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब चुनाव में हुए निर्वाचित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की कार्यकारिणी के चुनाव में मार्कंडेय मणि त्रिपाठी फिर अध्यक्ष बने हैं। अतुल मुरारी तिवारी उपाध्यक्ष, मनोज यादव मंत्री, आशीष भट्ट संयुक्त मंत्री व बैजू गुप्ता पुस्तकालय मंत्री चुने गए। सात पदों के लिए हुए चुनाव में 712 में 602 सदस्यों ने मतदान किया। देर शाम मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


निर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों में जश्न का माहौल है। जिला पंचायत के सभागार में सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान अपराह्न तीन बजे तक चला। चुनाव को लेकर पूरे दिन गहमागहमी बनी रही। निर्वाचन अधिकारी व उप जिलाधिकारी (न्यायिक) पंकज दीक्षित ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मारर्कंडेय मणि त्रिपाठी 225 मत पाकर विजयी हुए, जबकि कमलेश सिंह को 138, ओंकार दुबे को 133 मत, कुंदन उपाध्याय को 52 मत, पंकज श्रीवास्तव को 52 मत मिला। 

उपाध्यक्ष पद पर अतुल मुरारी तिवारी 287 मत पाकर विजेता बने। इस पद पर अमित सिंह मोनू को 212 मत और चंदन को 203 मत प्राप्त हुआ। महामंत्री पद पर मनोज यादव 347 मत हासिल चुनाव जीत गए। वहीं, इस पद पर बृजेंद्र कुमार सिंह को 117 मत, भूपेंद्र द्विवेदी को 107 मत तथा हेमंत तिवारी को 31 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर बैजू गुप्ता 201 मत पाकर विजयी हुए। इस पद पर विनय कुमार शर्मा को 163 मत, सुभाष गुप्ता को 129 मत प्राप्त हुआ। 
विज्ञापन


संयुक्त मंत्री पद पर आशीष भट्ट 196 मत हासिल कर निर्वाचित हुए। इस पद पर फैयाज अहमद को 156 मत, प्रदीप कुमार गोंड को 151 मत, जेपी दुबे को 79 मत तथा राम शंकर यादव को 15 मत प्राप्त हुए। पुस्तकालय मंत्री पर कुंवर निखिलेश प्रताप सिंह 248 मत पाकर विजयी हुए। इस पद पर विवेक अस्थाना को 182 मत तथा परवेज को 170 मत हासिल हुआ। 

कार्यकारिणी सदस्य में तीन पदों के लिए हुए चुनाव में दीपक त्रिपाठी 203 मत, अंगद कुमार प्रजापति 194 मत व संजय कुमार 184 मत पाकर निर्वाचित हुए। इस पद पर रूपेश कुमार को 167 मत, अंगद प्रजापति को 194 मत, अनवर अली को 129 मत, मुर्तजा हुसैन रहमानी को 114 मत तथा इंद्रासन पांडेय को 90 मत प्राप्त हुआ। चुनाव अधिकारी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंप दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें