फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी को तरस गए हजारों परिवार

Sun, 10 Jul 2016 08:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजकुंड सब स्टेशन में आई खराबी के कारण दुर्गाबाड़ी और सूरजकुंड क्षेत्र के हजारों घरों में 11 घंटे तक लाइट गुल रही। शनिवार की रात 11 बजे विद्युत सब स्टेशन में डिस्क इंसुलेटर पंक्चर जाने से ठप हुई विद्युत आपूर्ति रविवार की सुबह 10 बजे बहाल हो पाई। बिजली न आने पर क्षेत्र के लोगों ने रात में ही सब स्टेशन का घेराव कर जमकर हंगामा मचाया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


सूरजकुंड सब स्टेशन से दुर्गाबाड़ी में भी बिजली की आपूर्ति होती है। शनिवार की रात में करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली जाने के बाद लोगों को लगा कि थोड़ी देर में आ जाएगी पर जब कई घंटे बाद भी बिजली नहीं आई तो मुहल्ले के लोग सब स्टेशन पहुंचने लगे। थोड़ी देर में ही वहां भारी भीड़ एकत्रित हो गई। लोग हंगामा करने लगे।

विभाग के अवर अभियंता और अन्य कर्मचारी जब गड़बड़ी ठीक करने का प्रयास करने लगे तो पता चला कि डिस्क इंसुलेटर पंक्चर हो गया है। उसे ठीक करने के लिए लाइनमैनों को बुलाया गया। इसके लिए 12 से अधिक लाइनमैन की जरूरत थी। दूसरे सब स्टेशन से लाइनमैन को बुलाने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल होने में 11 घंटे लग गए।
विज्ञापन


सब स्टेशन में आई खराबी ठीक करने में 10-12 लाइनमैन की आवश्यकता थी। देर रात खराबी आने से सभी लाइनमैन को इकट्ठा करने में समय लग गया। सुबह करीब 10 बजे खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

- मनोज कुमार गुप्ता, जेई, सूरजकुंड क्षेत्र

नींद पूरी नहीं हो सकी
इस उमस भरी गर्मी में पूरी रात बिजली कटने से काफी परेशानी झेलनी पड़ी। रात भर परिवार ने जागकर बिताया। नींद पूरी नहीं हो सकी।
- सुधाकर त्रिपाठी, तिवारीपुर

इनवर्टर भी जवाब दे गया
करीब 11 घंटे की बिजली कटौती ने झेलाकर रख दिया। रात एक बजे के बाद तो इनवर्टर ने भी जवाब दे दिया। हम पूरी रात करवट बदलते रहे।
- सुनील शर्मा, सूरजकुंड
 
पानी की भी किल्लत झेलनी पड़ी
पूरी रात बिजली न होने से जागकर समय काटना पड़ा। सुबह पानी की भी किल्लत हो गई। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। 
- सोनी सिंह पिपरापुर

विभाग की लापरवाही से हुई परेशानी
बिजली में आई खराबी ठीक करने में अगर 11 घंटे लग जाएं तो विभाग को इस मुद्दे पर गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है। 
- बुद्धेश्वर मोहन लालपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें