फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दीक्षांत का रिहर्सल करेंगे मालवियंस

Fri, 09 Sep 2016 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नालॉजी
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। मालवियंस रविवार को होने वाले दीक्षांत समारोह का शनिवार को रिहर्सल करेंगे। रिहर्सल यूनिवर्सिटी के उसी बहुद्देशीय हाल में होगा, जहां रविवार को समारोह होना है। इसके लिए पदक विजेताओं और शिक्षकों को दीक्षांत परिधान में आने को कहा गया है, जिससे वही माहौल बन सके जैसा माहौल समारोह के दिन का होगा।
विज्ञापन


राज्यपाल नाइक, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के चेयरमैन अनिल डी. सहस्त्रबुद्धे ओर प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) फरीद महफूज किदवई की मौजूदगी में रविवार को होने वाला दीक्षांत समारोह दोपहर 1 बजे शुरू होगा। इस मौके पर सत्र 2014-16 में एमबीए और एमटेक पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित करेंगे, जबकि दो अन्य मेधावियों को सर्टिफिकेट आफ मेरिट से नवाजा जाएगा। इस मौके पर मेधावियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है। डॉक्यूमेंट्री से बयां होगी यूनिवर्सिटी की कहानी दीक्षांत समारोह में छात्र संजीव कुमार मल्ल डॉक्यूमेंट्री के जरिए यूनिवर्सिटी की कहानी बयां करेंगे। सात मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री में इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियर यूनिवर्सिटी बनने की प्रस्तुति दिखाई जाएगी। यह डॉक्यूमेंट्री यूनिवर्सिटी की सुविधाओं और योजनाओं से भी लोगों को रूबरू कराएगी।   जिला प्रशासन ने लिया जायजा दीक्षांत समारोह में राज्यपाल की उपस्थिति के मद्देनजर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लिया। टीम ने उस स्थान का भी निरीक्षण किया, जहां राज्यपाल को ठहरना है। निरीक्षण करने वाली टीम में जिला प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी रजनीश चंद्र और एसपी सिटी हेमराज मीणा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें