फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: बीच सड़क पर युवक को बेरहमी से पीटकर वायरल किया वीडियो, प्रेम प्रसंग की आशंका

Mon, 02 Dec 2019 07:30 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महराजगंज निचलौल नगर के मुख्य तिराहे के सामने विद्यालय के गेट पर एक युवक को मोटरसाइकिल से खींचकर चार युवकों ने बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। पीटते हुए युवक को राहगीरों ने जैसे-तैसे बचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया है, जबकि दो अन्य भाग निकले। 

विज्ञापन


पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब दो बजे एक युवक अपनी बाइक से किसी युवती को बैठाकर चौराहे की तरफ आ रहा था। इसी बीच चौराहे के समीप में पहले से खड़े कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। 

जैसे ही बाइक रुकी लड़की वहां से जाने लगी। इसी बीच चारों युवक आरोपी को बाइक से खींचकर बुरी तरह मारने-पीटने लगे। चोट के कारण युवक अधमरा सा हो गया। इस बीच किसी ने युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जिसमें युवक को पीटते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि युवक की पिटाई युवती से प्रेम प्रसंग में की गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि दो युवकों को मारपीट करते हुए पकड़ा गया है। किसी ने अभी तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें