लोगों ने बताया कि बाहर निकलते वक्त उन्होंने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस उसी के सहारे जांच को आगे बढ़ा रही है। सूचना पर एसपी, एएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बैंक के मैनेजर और अन्य कर्मियों से पूछताछ की।
एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि सभी थानों को अर्लट कर दिया गया है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है। जल्दी ही कुछ अहम सुराग मिल जाएगा।