गश्त पर निकले चौकी के सिपाहियों ने शक होने पर उससे पूछा तो उसने बताया कि वह महुआडीह से रामलीला देखकर लौट रहा है। यह कहते हुए तेजी से भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाया तो वह बच्चे को सामने से आ रहे एक ट्रक के सामने साइकिल सहित फेंककर भाग गया। संयोग रहा कि ट्रक चालक ने बच्चे की जान बच्चा ली।
पुलिस ने चारों तरफ से नाकेबंदी कर रात भर उसकी तलाश जारी रखी। चौकी के सिपाही आनंद गौड़, बृजेश यादव, विनोद कुमार और सुभाष यादव रात भर खेतों में उसे ढूंढते रहे। इसी बीच गांव वालों की नजर घटनास्थल पर पड़ी जहां सुबह पांच बजे के करीब अपहरणकर्ता वापस आकर अपना गिरा हुआ मोबाइल खोज रहा था। शोर मचाने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।
मौके पर पहुंचे एसओ रामपुर कारखाना राजेश सिंह ने उसे कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। कोतवाली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बरामद मोबाइल से भी कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है। यह भी बताया जा रहा है कि वह कसया में किराए का कमरा लेकर रहता है।