फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मां तुझे प्रणाम’ पेंटिंग प्रतियोगिता में शिवानी, अमृता और शिवांश ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘मां तुझे प्रणाम’ पेंटिंग प्रतियोगिता में शिवानी, अमृता और शिवांश ने मारी बाजी
विज्ञापन

गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘अमर उजाला’ की अनूठी पहल के तहत आयोजित ‘मां तुझे प्रणाम’ पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम का एलान कर दिया गया है। इन सबको यूपी के बेसिक शिक्षामंत्री सतीश द्विवेदी रविवार 29 सितंबर को दोपहर 1.30 बजे डीवीएन पीजी कॉलेज सभागार में सम्मानित करेंगे। ऐश्प्रा ज्वेलर्स के अतुल सराफ, आईटीएम महराजगंज के प्रबंध निदेशक विनय कुमार, ब्लूमिंग बर्ड एकेडमी खलीलाबाद के सह प्रबंधक वैभव चतुर्वेदी और सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद के निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी भी अतिथि के तौर उपस्थित रहेंगे।
पेंटिंग प्रतियोगिता के कक्षा नौ से 12 संवर्ग के पहले विजेता को गोरखपुर से जयपुर का टूर पैकेज मिला है। वह परिवार के चार सदस्यों के साथ चार दिन (आने-जाने) जयपुर में घूम सकेंगे। दूसरे व तीसरे विजेता को म्यूजिक सिस्टम मिलेगा। कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक के विजेता को भी म्यूजिक सिस्टम दिया जाएगा। गोरखपुर-बस्ती मंडल की सबसे बड़ी पेंटिंग प्रतियोगिता के नतीजों तक पहुंचने की प्रक्रिया तीन चरणों से होकर गुजरी। पहले चरण में सीआरडी पीजी कॉलेज की डॉ. रेखा रानी शर्मा की 23 सदस्यीय टीम ने 1.45 लाख से ज्यादा पेंटिंग्स की स्क्रीनिंग की और बेहतरीन 60 हजार पेंटिंग्स छांटकर अलग रखवाए। दूसरे चरण में भी सीआरडी पीजी कॉलेज की शिक्षिका की 20 सदस्यीय टीम ने स्क्रीनिंग की और 809 बेहतरीन पेंटिंग्स निकालकर अलग रखे। अंतिम चरण की स्क्रीनिंग संस्कार भारती के अध्यक्ष डॉ. राजीव केतन और डॉ. रेखा रानी शर्मा ने की और तीन संवर्ग के नौ विजेताओं के नाम का एलान किया।
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता
सीनियर वर्ग (कक्षा 9-12)
1) शिवांश यादव - प्रथम स्थान - कक्षा 9 आरपीएम एकेडमी ग्रीनसिटी, गोरखपुर
2) रितेश यादव - दूसरा स्थान कक्षा 10 नौतनवां इंटर कॉलेज, महाराजगंज
3) शुभम निषाद - तीसरा स्थान - कक्षा 12 राजकीय जुबली इंटर कॉलेज
जूनियर वर्ग (कक्षा 6 - 8)
1) अमृता सिंह - प्रथम स्थान - कक्षा आठ - सेंट जोसेफ स्कूल गोरखनाथ
2) अविनाश सिंह- द्वितीय स्थान- कक्षा आठ - पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहवा, देवरिया
3) शिवांगी कसौधन - तृतीय स्थान- कक्षा आठ- सरस्वती विद्या मंदिर, शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
प्राइमरी वर्ग (कक्षा 1-5)
1) शिवानी यादव - प्रथम स्थान कक्षा पांच गुरुकुल पब्लिक स्कूल, कुशीनगर
2) शौर्य प्रताप श्रीवास्तव - दूसरा स्थान कक्षा दो सेंट जोसेफ स्कूल, बस्ती
3) गरिमा प्रजापति - तीसरा स्थान कक्षा पांच प्राथमिक विद्यालय चरनाद, खजनी गोरखपुर
हर वर्ग के 10-10 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार
‘मां तुझे प्रणाम’ पेंटिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत तीनों वर्ग के विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। हर वर्ग में 10-10 पेंटिंग्स ऐसी छांटी गई हैं, जिनके विजेताओं को जिला मुख्यालय स्थित अमर उजाला के दफ्तर में सम्मानित किया जाएगा। इसकी तारीख जल्द तय होगी।
विज्ञापन

झांकियों के विजेताओं को भी सम्मानित करेंगे बेसिक शिक्षामंत्री
‘मां तुझे प्रणाम’ की कड़ी में 15 अगस्त को निकली रैली के नतीजे पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। इनके विजेताओं को भी यूपी के बेसिक शिक्षामंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी रविवार को डीवीएन पीजी कॉलेज सभागार में ही 1.30 बजे सम्मानित करेंगे। पहला पुरस्कार एबीसी पब्लिक स्कूल को मिला था, उन्हें 51,000 रुपये का चेक दिया जाएगा। आरपीएम ग्रीनसिटी को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 25,000 और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को तृतीय पुरस्कार 11,000 रुपये दिए जाएंगे। सांत्वना पुरस्कार के रूप में राजकीय स्पर्श बालक इंटर कॉलेज को 6,000, एमजी इंटर कॉलेज को 4,000 रुपये और मां कामदा देवी मंदिर को 3000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें