फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के पिता की पुलिस से गुहार, 'भागी हुई बहू नहीं, अपनी भेड़ चाहिए'

Mon, 19 Aug 2019 10:03 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
अजीबोगरीब मामला - फोटो : ANI
विज्ञापन
गोरखपुर जिले से अनोखा मामला सामने आया है। एक पंचायत ने अनोखा फरमान सुनाया है। बेलीपार इलाके में पंचायत के इस बेतुके फरमान के खिलाफ प्रेमी के पिता ने तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पिता ने पुलिस से कहा कि उसे भागी हुई बहू नहीं, अपनी भेड़ चाहिए। फिलहाल पुलिस ने शिकायत पर भेड़ बरामद कर ली हैं। 
विज्ञापन

पंचायत का फैसला गलत और बेतुका है। खोराबार पुलिस ने इस अजीबोगरीब प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पिपराइच इलाके के एक गांव का रहने वाला युवक पड़ोस के गांव की एक विवाहिता को लेकर एक महीने पहले भाग गया था। 



यह भी पढ़ें: 20 महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, ऐसे देता था धोखा
विज्ञापन


पांच दिन पहले प्रेमी युवक व उसके साथ भागी महिला बेलीपार इलाके के एक गांव में भेड़ चराने गए थे। इसी बीच महिला का पति भी वहां पहुंच गया। विवाहिता को भगाने को लेकर महिला के प्रेमी व उसके पति के बीच विवाद होने लगा। 

मामला मारपीट तक जा पहुंचा। महिला ने बीच बचाव करके किसी तरह से मामला शांत कराया, लेकिन उसका पति, प्रेमी की सभी भेड़ें हांककर अपने साथ ले गया। बाद में मामला पंचायत में चला गया। 

पिपराइच के एक गांव की पंचायत ने दोनों पक्षों से बात की और बेतुका फैसला सुना डाला। पंचायत ने कहा कि भेड़ महिला के पति के पास ही रहेंगी। महिला जिसके साथ भागी है, वह उसके साथ ही रहेगी। 

पंचायत ने ही दोनों के बीच सहमति भी करा दी। इसके बाद महिला का पति 71 भेड़ लेकर खोराबार आ गया। खोराबार में ही अपने रिश्तेदार के घर रुका और यहीं उनकी देखभाल करने लगा। 

इस मामले में शुक्रवार को तब नया मोड़ आया, जब महिला के प्रेमी का पिता खोराबार थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को तहरीर दी और कहा कि 142 से 71 भेड़ गायब हैं। 

सूचना है कि बेटे ने पंचायत से मिलकर 71 भेड़ किसी को दूसरे को दे दी। इसके बदले एक महिला लेकर आया है। अब भेड़ वापस दिलाई जाए। बेटा जिस महिला को लेकर आया है, वह नहीं चाहिए। 
विज्ञापन

वह अपने पति के घर जा सकती है। हालांकि महिला का प्रेमी अभी थाने नहीं आया है। इस मामले में खोराबार इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज का कहना है कि मामले की जांच कराके उचित कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में तहरीर मिली है।

वहीं, पंचायत करने वाले घर छोड़कर फरार हैं। शनिवार को बेलीपार पुलिस ने उनकी तलाश में गांव में दबिश दी। उधर, भेड़ प्रेमी के पिता के नाम होने की वजह से पिपराइच पुलिस ने कब्जे में लेकर बेलीपार थाने भेज दी हैं। जिसे प्रेमी युवक के पिता को सौंपा जाएगा। विवाहिता के बयान के आधार पर कानूनी रूप से पुलिस फैसला लेगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें