फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉ डिपार्टमेंट ने जारी की कट ऑफ मेरिट

Fri, 24 Jun 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
university - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी लॉ डिपार्टमेंट ने बृहस्पतिवार को एलएलबी में प्रवेश के लिए कट ऑफ मेरिट जारी कर दी। एलएलबी में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग तीन जुलाई से शुरू करने का निर्णय यूनिवर्सिटी प्रशासन ने लिया है। काउंसिलिंग प्रक्रिया 14 जुलाई तक चलेगी। प्रवेश का पूरा कार्य लॉ डिपार्टमेंट में ही संपन्न होगा।
विज्ञापन



प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. जितेंद्र मिश्र ने बताया कि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को जाति प्रमाण पत्र तीन साल के अंदर का ही लाना होगा। यानी एक अप्रैल 2013 या उसके बाद जारी जाति प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। इसके अलावा यूनिवर्सिटी केंद्र समेत सभी अभ्यर्थियों को चरित्र प्रमाण पत्र लाना होगा। यह प्रमाण पत्र स्नातक, स्नातकोत्तर या अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण होने की तिथि के बाद उसी संस्था से जारी होना चाहिए।

प्रवेश शुल्क चालान प्राप्त होने के बाद इलाहाबाद बैंक के किसी भी सीबीएस शाखा में जमा करना होगा। सामान्य वर्ग व ओबीसी वर्ग को 2465 रुपये फीस जमा करनी होगी, जबकि एससी/एसटी के लिए यह फीस 175 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा जिन एससी/एसटी विद्यार्थियाें के अभिभावकों की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक होगी, उन्हें सामान्य वर्ग की फीस ही जमा करनी होगी। इस संबंध में आय प्रमाण पत्र एक जनवरी 2016 या उसके बाद का प्रस्तुत करना होगा। आय प्रमाण पत्र के अभाव में पूरा शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
तिथिवार प्रवेश की मेरिट
03 जुलाई
सुबह 10 बजे से दो बजे तक  : 276 या उससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थी
दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक : 250 या उससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थी
04 जुलाई
सुबह 10 बजे से 12 बजे तक : 240 या उससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थी
सुबह 12 बजे से 02 बजे तक : 204 या उससे अधिक अंक वाले छात्राएं
दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक : कर्मचारी पाल्य, विकलांग, स्तंत्रता सेनानी, युद्ध अपंग, भूतपूर्व सैनिक, कारगिल शहीद
: सामान्य वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जो प्रवेश समिति के सामने उपस्थित हो चुके हैं  लेकिन किसी कारणवश उनका आवेदन पत्र अपूर्ण रह गया हो।  
12 जुलाई
सुबह 10 बजे से 12 बजे तक : 258 या उससे अधिक अंक वाले ओबीसी अभ्यर्थी
दोपहर 01 बजे से 03 बजे तक : 217.50 या उससे अधिक अंक वाले ओबीसी अभ्यर्थी
शाम 03 बजे से 04 बजे तक : 184.50 या उससे अधिक अंक पाने वाली ओबीसी छात्राएं
13 जुलाई
सुबह 10 बजे से 12 बजे तक : 220.50 या उससे अधिक अंक पाने वाले एससी अभ्यर्थी
                                      171 या उससे अधिक अंक पाने वाले एसटी अभ्यर्थी
दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक : 169.50 या उससे अधिक अंक पाने वाले एससी अभ्यर्थी
                                        सभी एसटी अभ्यर्थी
शाम 03 बजे से 04 बजे तक : सभी एससी और एसटी छात्राएं
14 जुलाई
सुबह 09 बजे से 12 बजे तक : ऐसे ओबीसी अभ्यर्थी जो प्रवेश समिति के सामने उपस्थिति हो चुके हों लेकिन
उनका प्रवेश आवेदन अपूर्ण रह गया हो।
दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक : ऐसे एससी/एसटी अभ्यर्थी जो प्रवेश समिति के सामने उपस्थिति हो चुके हों लेकिन उनका प्रवेश आवेदन अपूर्ण रह गया हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें