फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से ज्यादा इंतजाम की कमी बढ़ा रही दर्द

Sun, 24 Jan 2016 08:25 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस कड़ाके की ठंड में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों की सांसत हो जा रही है। ठंड से ज्यादा इंतजाम की कमियां मरीजों और तीमारदारों का दर्द बढ़ा रही हैं। बरामदे में खिड़कियों में न तो शीशे लगे हैं और न ही दरवाजे। इंतजाम के नाम पर अस्पताल प्रशासन ने प्लास्टिक के पर्दे लगा दिए हैं लेकिन इससे ठंडी हवा नहीं रुक पा रही। दिन में तो मरीज किसी तरह काम चला ले रहे हैं, लेकिन उनके लिए रात गुजारना मुश्किल हो रहा है। उधर, महिला अस्पताल के रैन बसेरे की खिड़कियों के खुले रहने से वहां कोई रुकना ही नहीं चाहता।\
विज्ञापन


जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की सहूलियत के नाम पर बरामदे में बेड तो बढ़ा दिए गए, लेकिन सालों बाद भी ठंड से निपटने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। बरामदों में लगी खिड़कियाें पर न तो शीशे हैं और न ही दरवाजे। ठंड जब ज्यादा बढ़ती है तो इन खिड़कियों पर प्लास्टिक के पर्दे टांग दिए जाते हैं पर इससे मरीजों को कोई राहत नहीं है। बीते साल एसआईसी डॉ. एचआर यादव ने खिड़कियों पर शीशे लगवाने के लिए पहल जरूर की मगर ठेकेदार की लापरवाही और देर से प्रस्ताव तैयार होने से मामला लटक गया। अस्पताल में मरीजों को कंबल भी एक ही दिया जा रहा है। कई मरीज अपने घर से कंबल मंगाकर ठंड काम चला रहे हैं।
विज्ञापन


खिड़कियों पर शीशे लगाने के  लिए बने प्रस्ताव पर अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। मरीज जितने भी कंबल मांग रहे हैं, उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा है।
- डॉ. एचआर यादव, एसआईसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें