जेएनयू में हॉस्टल फीस वृद्धि के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में घायल छात्र शशिभूषण ‘समद’ के पिता अनिल पांडेय, संतकबीरनगर से भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने छात्रों के खिलाफ बरते गए पुलिस के इस रवैये से नाराज होकर फेसबुक के माध्यम से अपना दर्द बयां किया है।
अनिल पांडेय ने जेएनयू छात्रों को देशद्रोही कहने वालों पर हमला करते हुए लिखा कि जेएनयू के छात्रों द्वारा निकाले गए मार्च में मेरा बेटा शशि भूषण पांडेय भी पुलिस के तांडव का शिकार हुआ। उसे गंभीर अवस्था में एम्स में भर्ती किया गया। मैं अनिल पांडेय संतकबीरनगर जिले के भाजपा किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष हूं।