फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर फंसने से गोरखपुर सोनौली मार्ग पर लगा जाम

Wed, 13 Jan 2016 07:43 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज के जरहद के पास सड़क के बीच टैंकर फंसने से गोरखपुर सोनौली मार्ग पर बुधवार तड़के सुबह जाम लग गया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बताया गया कि कोहरे की वजह से चालक को रास्ता नहीं दिखने के कारण ऐसा हुआ। जाम की वजह से मरीज, स्कूल के बच्चे सहित यात्री परेशान हो गए। सुबह दस बजे टैंकर हटने के बाद जाम खुल सका। इस दौरान परेशान यात्रियों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन


जंगल कौड़िया से पीपीगंज के बीच में पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। इसकी वजह से आधी सड़क की खुदाई कर दी गई है। आवागमन के लिए एक लेन से ही गाड़ियों को आने जाने दिया जा रहा है। कोई डायवर्जन नहीं होने की वजह सड़क पर जगह जगह गड्ढे बन गए हैं। देवरिया के बैतालपुर से डीजल लेकर एक टैंकर नेपाल जा रहा था। बुधवार भोर में चार बजे टैंकर कोहरे की वजह से गड्ढे में फंस गया।

कोहरा अधिक होने की वजह से टैंकर चालक को रास्ता दिखाई नहीं दिया। इससे वह गड्ढे से नहीं निकल सका। इसकी वजह से गोरखपुर सोनौली मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में एंबुलेंस और स्कूल बसें भी फंसी रहीं। बुधवार सुबह दस बजे क्रेन मंगवाकर टैंकर को निकाला गया। इससे रोडवेज बसों में बैठे यात्री भी परेशान हो गए। कुछ यात्री हंगामा करने लगे। लेकिन वहां पहले से मौजूद पुलिस ने लोगों को समझाकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें