फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजगंज : आव्रजन अधिकारियों ने ईरानी दंपति को रोका, पूछताछ के बाद छोड़ा

Tue, 22 Oct 2019 09:42 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : A
विज्ञापन
महाराजगंज के सोनौली बॉर्डर से नेपाल जा रहे एक ईरानी दंपति को केरल पुलिस द्वारा जारी लुकआउट नोटिस पर उन्हें आव्रजन अधिकारियों ने अपनी अभिरक्षा में रोक लिया है। दोनों के खिलाफ केरल पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया था। सोमवार की देर रात खालिद महबोबी अपनी पत्नी रोधाए हुसैनी निवासी तेहरान ईरान भारत से नेपाल जा रहे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान वह अपना पासपोर्ट और वीजा लेकर डिपार्चर कराने के लिए आव्रजन कार्यालय सोनौली पहुंचे। पासपोर्ट चेक करते ही आव्रजन के अधिकारियों ने ईरानी दंपति को लुक आउट नोटिस की जानकारी देते हुए उन्हें नेपाल जाने से रोक लिया। इस संबंध में आव्रजन प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि ईरानी दंपति 17 जनवरी 2018 से भारत में रह रहे थे। 

इस दौरान एक घटना में इनके खिलाफ केरल के त्रिसूर और कोलम रूरल जिले की पुलिस द्वारा लुकआउट नोटिस जारी किया था। पूछताछ के बाद कोलम एसपी के लिखित निर्देश पर उन्हें नेपाल रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें