फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षी प्रशिक्षुओं को बैरक जल्द 

Sat, 25 Feb 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रजही कैम्प, गोरखपुर में आरक्षी प्रशिक्षुओं हेतु दो मंजिला बैरक भवन का शिलान्यास करते रेलवे महाप्रबन्धक राजीव मिश्र व अन्य। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा विशेष बल, रजही कैंप के आरक्षी प्रशिक्षुओं को 8.39 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बैरक जल्द मिलेगा। शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने इसका शिलान्यास किया। 6852 वर्ग मीटर के क्षेत्रफ ल में फैले इस भवन में पर्यावरण मित्रवत ढंग से अभिकल्पित सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिसमें प्राकृतिक प्रकाश, वेंटिलेशन के साथ ही रेल वाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान होगा। यही नहीं, भूकंप को ध्यान में रखते हुए बैरक में एयर मिस्ट कूलिंग का ध्यान रखा जाएगा। 50 केडब्लूपी सोलर फोटो वैल्टियक पैनल उपलब्ध होंगे। 
विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि द्वितीय वाहिनी, रेलवे सुरक्षा विशेष बल, रजही कैंप, गोरखपुर में आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। बैरक में मेस सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इस दौरान 300 आरक्षी प्रशिक्षुओं ने आत्मरक्षा एवं अन्य कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करके तालियां बटोरीं। उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा विशेष बल की रेल की सुरक्षा एवं संरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए प्रशिक्षुओं को प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। इसके अलावा उच्चस्तरीय आवासीय एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रक्रिया का महत्वपूर्ण अंग है, जिससे प्रशिक्षु बिना किसी असुविधा के पूरी तन्यमयता से अपना ध्यान प्रशिक्षण पर केंद्रित कर सकेंगे। इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एलएम झा, मुख्य सुरक्षा रेलवे सुरक्षा बल आयुक्त राजाराम,  रेलवे सुरक्षा विशेष बल, रजही कैंप, गोरखपुर  सहारिश सिद्दीकी सहित रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें