फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर : व्यवसायी के घर और गोदाम से पांच लाख कीमत के पटाखे बरामद

Sat, 26 Oct 2019 08:18 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने शनिवार की शाम को एक व्यवसायी के घर और गोदाम से करीब पांच लाख रुपए कीमत के पटाखे बरामद किए। पुलिस ने अनाधिकृत ढंग से दुकान और गोदाम में पटाखे भंडारित किए जाने के आरोप में दुकानदार को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले में पकड़े गए दुकानदार से पूछताछ की है।
विज्ञापन


कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर अवैध ढंग से पटाखे भंडारित करने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शनिवार को सूचना के आधार पर गोला बाजार में सुतली का कारोबार करने वाले जितेंद्र की दुकान पर छापेमारी की, जहां से भंडारित किया गया पटाखा मिला।

बाद में जितेंद्र के खलीलाबाद स्टेशन रोड स्थित गोदाम पर छापेमारी की गई तो वहां से काफी मात्रा में छोटे- बडे किस्म के पटाखे बरामद हुए। पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि प्रशासन की ओर से पटाखे बिक्री के लिए निर्धारित किए गए खलीलाबाद जूनियर हाई स्कूल परिसर में तीन दिनों तक पटाखा बिक्री करने का उसके पास लाइसेंस है। 
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि जितेंद्र के जरिए अवैध तरीके से दुकान और गोदाम में करीब पांच लाख कीमत के पटाखे भंडारित किए गए थे। बरामद किए गए पटाखों को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि हिरासत में लिए गए जितेंद्र से पूछताछ की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें