फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया : मातम में बदली दिवाली की खुशी, करंट लगने से मां-बेटी और बहू की मौत

Sat, 26 Oct 2019 06:04 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया
विज्ञापन
घटना के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में महराजगंज गांव के सतगढही टोला में शनिवार को करंट लगने से एक परिवार में मां-बेटी और बहू की मौत हो गई। दीपावली की पूर्व संध्या पर घर की सफाई के दौरान यह हादसा हो गया। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि सतगढही टोला निवासी ओमप्रकाश यादव के घर में दीपावली को लेकर साफ-सफाई चल रही थी। बहू रिंकू देवी (28) पत्नी अनिल यादव घर के बाहर लगे चैनल गेट की सफाई कर रही थीं। गेट के पास ही बिजली का एक तार भी पड़ा हुआ था। रिंकू इसकी चपेट में आ गईं। चीख सुनकर सास द्रोपदी देवी (60) उसे बचाने पहुंची तो वह भी चपेट में आ गई। 

यह देख ओमप्रकाश की बेटी रंजना यादव (20) भी उधर दौड़ी और उन्हें स्पर्श कर लिया। करंट से तीनों झुलस गईं। आसपास के लोगों ने आपूर्ति बंद कराकर उन्हें करंट के चंगुल से छुड़ाया, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें