फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल की गर्मी ने तोड़ा 36 साल का रिकार्ड

Mon, 02 May 2016 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए चेहरे को ढककर और छाता लेकर जाती लड़कियां। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अप्रैल महीने की गर्मी ने बीते 36 सालों के रिकार्ड को तोड़ दिया। महीने में 16 दिन ऐसे रहे जिसमें गर्म हवाओं का काफी जोर रहा, जिसके चलते आम आदमी का जीवन काफी कष्टदायक हो गया था। इस दौरान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहा। मौसम के जानकारों के मुताबिक यह स्थिति मई और जून महीने  में भी होगी।
विज्ञापन


इस साल जिस तरह से अप्रैल महीने में तापमान बढ़ा उसने बीते 36 साल के गर्मी के रिकार्ड  तोड़ दिया। 16 दिनो तक तेज गर्म हवाओं के के कारण तापमान औसत से अधिक रहा। इस दौरान तापमान 42 डिग्री या उससे अधिक हो गया था। जबकि औसत तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस है। मौसम के विशेषज्ञों के मुताबिक मई और जून महीने में भी गर्मी कम नहीं होगी। पारा इसी तरह से ऊपर नीचे होता रहेगा और गर्म हवाएं लोगों को बेचैन करती रहेंगी।

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र पांडेय के मुताबिक इस साल बरसात सामान्य रहेगी। दो सालों से सूखे की मार झेल रहे किसानों को इस साल राहत मिलेगी। सामान्य बारिश 1000 मीली मीटर माना जाता है। इस साल उतनी या उससे अधिक होने की पूरी संभावना है। बारिश का महीना जून से लेकर सितंबर तक माना जाता है। चार महीने में सामान्य बारिश की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि चार मई की रात में गोरखपुर में गरज के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें