फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से घूमकर रात को हाइवे के किनारे खड़े ट्रकों से चुराते थे डीजल, एक गिरफ्तार

Mon, 16 Dec 2019 10:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गगहा (गोरखपुर)।
विज्ञापन
गगहा पुलिस द्वारा पकड़ा गया डीजल चोरी का आरोपी
विज्ञापन
कार से घूमकर रात के समय हाइवे पर खड़े ट्रकों के टैंक से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य सोनू गोस्वामी को गगहा पुलिस ने रविवार की भोर में गिरफ्तार कर लिया। उसके दो अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की कार को कब्जे में लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने दो गैलन, पाइप, रिंच और 1500 रुपये बरामद किया है।
विज्ञापन


बांसगांव सीओ नितेश सिंह ने बताया कि गगहा इंस्पेक्टर जगतनरायण सिंह अपने हमराहियों के साथ रविवार की भोर मेें हाटा बाजार में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग एक कार में बैठे हैं और ट्रकों से डीजल चोरी करने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस टीम रावतपार चौराहे पर पहुंच गई। पुलिस छिपकर कार सवारों की हरकतों को देखने लगी।

कुछ समय बाद एक युवक निकला और बोला कि जल्दी आओ, ट्रक वाले सो गए हैं। इसके बाद दो युवक हाथ में गैलन और पाइप लेकर निकले। तभी पुलिस ने उन्हें दौड़ा लिया। अंधेरे का लाभ उठाकर दो युवक फरार हो गए, जबकि पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान कुशीनगर के समउर निवासी सोनू गोस्वामी के रूप में हुई। फरार आरोपियों की पहचान खोराबार निवासी रानू साहनी और संदीप के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, सोनू और उसके साथियों ने बीते 11 दिसंबर की रात में परसोपार गांव से बिजली का मोटर चोरी की थी।

एक वर्ष से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार
ब्रह्मपुर/ झंगहा। झंगहा पुलिस ने एक वर्ष से फरार हत्यारोपी सोहगौरा निवासी विजय पासवान को रविवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थानेदार अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए विजय पासवान ने 11 सितंबर 2018 को इलाके के भरकक्षा गांव निवासी सोनू निषाद की जमीन विवाद की रंजिश में हत्या कर दी गई थी। वह घटना के बाद से ही फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें