फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनपीआरसी : 193 केंद्रों को मिलेंगे डेस्क-बेंच, हर केंद्र को मिलेंगे 80-80 हजार रुपये

Mon, 16 Dec 2019 10:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से इन्हें डेस्क बेंच मुहैया कराए जाएंगे - फोटो : file
विज्ञापन
बदहाली की मार झेल रहे जिले के 193 न्याय पंचायत रिसोर्स सेंटर (एनपीआरसी) का अब कायाकल्प होगा। प्रदेश सरकार की ओर से इन्हें डेस्क बेंच मुहैया कराए जाएंगे। सभी केंद्रों को 80-80 हजार रुपये इसके लिए दिए जाएंगे। रकम जल्द ही विद्यालयों के प्रबंध समिति के खातों में भेज दी जाएगी। इसका आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पहुंच चुका है।
विज्ञापन


हाल में शासन की ओर से एनपीआरसी समन्वयकों के पदों को खत्म करते हुए उन्हें उनके मूल विद्यालयों पर अटैच कर दिया है। वहीं उनकी जगह एकेडमिक रिसोर्स पर्सन(एआरपी) को तैनात किए जाने की तैयारियां हो रही हैं। एआरपी के अंतर्गत भी एकेडमिक रिसोर्स ग्रुप का गठन किया जाएगा।

शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने में एआरपी एनपीआरसी पर जाकर शिक्षकों को हर संभव मदद देंगे। शासन ने डेस्क-बेंच की गुणवत्ता और डिजाइन को जांचने की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी है। उन्हें ये रिपोर्ट तैयार कर डीएम से अनुमोदित करना होगा। उसके बाद फाइनल रिपोर्ट 31 मार्च से पहले शासन को फर्नीचर के फोटो के साथ भेजनी पड़ेगी।
विज्ञापन


100 एआरपी होंगे तैनात
जिले के हर ब्लॉक में पांच-पांच एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) तैनात किए जाएंगे। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो जाएगी। पांच बार आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने के बाद भी इसे शिक्षकों की बेरुखी का सामना करना पड़ रहा है। अब तक आवेदन करने वालों की की संख्या 50 भी नहीं पहुंची है। मगर बेसिक शिक्षा विभाग पहले चरण की परीक्षा 20 दिसंबर से कराने की तैयारी कर रहा है। विभाग का मानना है कि पहले चरण की परीक्षा का आयोजन कर तैनाती दी जाएगी। दूसरे चरण के लिए बाद में आवेदन मंगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें