फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को जल्द मिलेगा हेल्थ कार्ड का लाभ

Tue, 16 Feb 2016 08:38 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चार साल से राष्ट्रीय सुरक्षा बीमा योजना के लाभ से वंचित गोरखपुर मंडल के गरीब तबके के लोगों का जल्द ही हेल्थ कार्ड बना दिया जाएगा। शासन की ओर से इस योजना के तहत पंजीकृत नर्सिंग होम का ब्यौरा मांगने के बाद हेल्थ कार्ड बनने की उम्मीद बढ़ गई है। सीएमओ ने ब्यौरा शासन को भेज भी दिया है।
विज्ञापन



दो फाइनेंस कंपनियों के बीच विवाद के चलते गोरखपुर मंडल के जिलों में हेल्थ कार्ड नहीं बन पाया था। इसके साथ ही पुराने करीब डेढ़ लाख लोगों के कार्ड की वैधता भी समाप्त हो चुकी थी। इस बारे में कई बार शासन से मार्गदर्शन मांगा गया, मगर कोई समाधान नहीं निकल सका।


उधर, सीएमओ दफ्तर में शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरा हो जब लोग इस बाबत जानकारी लेने न आते हों। शुरुआती दौर में इस योजना से सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों के बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारक शामिल किए गए थे, मगर बाद में इसका दायरा बढ़ाकर शहरी लोगों को भी शामिल कर लिया गया। इस आदेश के आने के बाद ही कार्ड बनाने का काम बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें