फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: आधीरात को छत पर कंकड़ फेंक रहा था, मौत के घाट उतारा

Sat, 17 Aug 2019 11:27 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती

सार

- युवक को पीटकर मौत के घाट उतारा
- आधीरात नगर थाने के बेलाड़ी गांव में घटना
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में बस्ती नगर थाने के बेलाड़ी गांव में शुक्रवार आधी रात को 24 वर्षीय युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों पर नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


घटना की वजह को लेकर कई तरह की चर्चा है। परिवार के लोगों का कहना है कि मामूली विवाद के कारण बात बढ़ गई। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के अनुसार बेलाड़ी निवासी विकास सिंह पुत्र दुर्विजय सिंह का पट्टीदारी के हेमंत सिंह आदि से शुक्रवार दोपहर विवाद हुआ।

तहरीर के मुताबिक रात 12 बजे के आसपास विकास दूसरे पक्ष के छत पर कंकड़ फेंकने लगा जिसके बाद मारपीट हो गई। पुलिस के अनुसार विकास का शव उसके घर से कुछ दूरी पर पाया गया। इस हत्या में हेमंत सिंह, अनूप सिंह, रवि सिंह और सतीश सिंह शामिल हैं। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें