फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण का नाटक रचने वाले प्रेमी युगल पर बढ़ेगी धारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण का नाटक रचने वाले प्रेमी युगल पर बढ़ेगी धारा
विज्ञापन

गोरखपुर। खुद के अपहरण की कहानी रचकर प्रेमी के साथ गई काजल और उसके प्रेमी पर पुलिस कई धाराएं बढ़ाएगी। आईजी जय नारायण सिंह ने पुलिस और प्रदेश सरकार को बदनाम करने, समाज में सनसनी फैलाने, धोखा देने की धारा बढ़ाने का आदेश दिया है। चौरीचौरा पुलिस ने प्रेमी युगल पर पहले झूठे सबूत गढ़ने, पुलिस को गुमराह करने की धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा था।
चौरीचौरा के हरिओमनगर कॉलोनी निवासी अनिल पांडेय की बेटी काजल, 10 सितंबर को लापता हो गई थी। थोड़ी देर बाद पिता के व्हाट्सएप पर सिर से खून बहता फोटो और बदला लेने का संदेश भेजा था। जिसके बाद घबराए शिक्षक पिता ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि भोपा बाजार चौराहे से वह प्रेमी के साथ गई थी। आगरा के खंदौली निवासी हरिमोहन शर्मा से उसका पुराना प्रेम संबंध था और फर्जी अपहरण की कहानी गढ़ी गई थी। रविवार को पुलिस ने उन्हें गोरखपुर में रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी युगल की करतूत को पुलिस तथा प्रदेश सरकार को बदनाम करने और समाज में सनसनी फैलाने वाला मानते हुए आईजी ने धारा बढ़ाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
जंगल में फंस गए प्रेमी युगल, लूट गए दस हजार
भोपा बाजार से भागने के बाद काजल प्रेमी हरिमोहन के साथ कुसम्ही जंगल में गई थी। जहां सिर पर केमिकल डालकर और हाथ पैर बांधकर प्रेमी फोटो खींच रहा था। इसी दौरान चार युवकों ने घेर लिया था। उनके साथ बदसलूकी भी की। उनसे दस हजार रुपये भी लूट लिए। वहां से गुजर रही एक महिला ने ही दोनों को बचाया था ।उसी महिला ने पुलिस को प्रेमी युगल के ऑटो द्वारा जाने की भी बात बताई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें