फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड गवर्नर के बिना नहीं होगा गाड़ियों का फिटनेस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पीड गवर्नर के बिना नहीं होगा गाड़ियों का फिटनेस
विज्ञापन

गोरखपुर। अब गाड़ियों की तेज रफ्तार पर स्पीड गवर्नर का ब्रेक लगेगा। बिना स्पीड गवर्नर के परिवहन विभाग में गाड़ियों का फिटनेस नहीं हो सकेगा। दो और तीन पहिया गाड़ियों को छोड़ बाकी सभी गाड़ियों में स्पीड गवर्नर लगाना अनिवार्य कर दिया है। स्पीड गवर्नर लग जाने से वाहनों में अधिकतम गति सीमा तय रहेगी। इस संबंध में एआरटीओ श्याम लाल ने बताया कि शासन द्वारा जारी आदेश को जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा।
गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण बढ़ रही मार्ग दुर्घटनाओं को देेखते हुए परिवहन विभाग ने अब दो पहिया और तीन पहिया गाड़ी को छोड़ सभी गाड़ियों में स्पीड गवर्नर लगाने का निर्देश दिया है। जिन वाहनों में स्पीड गवर्नर नहीं लगा होगा उसके फिटनेस परिवहन विभाग नहीं करेगा। दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को छोड़ सोमवार को आरटीओ में फिटनेस के लिए आईं गाड़ियों का फिटनेस नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है स्पीड गवर्नर डिवाइस
स्पीड गवर्नर डिवाइस का वाहनों की गति को कंट्रोल करने के लिए उपयोग किया जाता है। इस डिवाइस को इंजन के साथ लगाया जाता है। स्पीड गवर्नर लगाने के बाद वाहन को तय गति से ज्यादा पर नहीं चलाया जा सकता। अगर किसी ने स्पीड गवर्नर से छेड़छाड़ की तो वाहन का फिटनेस निरस्त कर दिया जाएगा।
कोट
स्पीड गवर्नर डिवाइस नहीं लगाने वाले वाहनों के फिटनेस नहीं किए जाएंगे। जिससे वे वाहन सड़कों पर नहीं चल सकेंगे।
श्याम लाल, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें