कैंट इलाके के महादेव झारखंडी आवास विकास कॉलोनी के पास व्यापारी पुत्र की कार रोककर बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट की। आरोप है कि भागते समय बदमाश गले से सोने की चेन लूट ली। हालांकि पुलिस ने लूट से इनकार की है।
युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष और कूड़ाघाट निवासी विशाल गुप्ता के पुत्र बीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं। रविवार की रात विजित गुप्ता कार से अपने साथियों के साथ महादेव झारखंडी आवास विकास कालोनी की तरफ गए थे।
आरोप है कि आवास विकास कालोनी के पास शुभम सिंह नाम के युवक ने कार रुकवाई। कार रोकते ही वह व्यापारी पुत्र विजित की पिटाई करने लगा। साथियों के विरोध करने पर वह पिस्टल निकाल लिया और विजित के गले से चेन लूट ली। मारपीट होता देख आसपास के लोग भी एकत्र होने लगे मगर तब तक बदमाश सोने की चेन लूटकर असलहा लहराते हुए फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी शुभम इसके पहले चेन लूट की घटना में जेल जा चुका है इन दिनों वह जमानत पर बाहर है।