फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोराबार में विवाहिता के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार में विवाहिता के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन

खोराबार (गोरखपुर)। इलाके के एक गांव मेें घर में घुसकर विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह भी आरोप है कि युवकों ने विरोध करने पर विवाहिता की बहन के साथ छेड़खानी भी की और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
घटना 23 नवंबर की शाम की है। इलाके के एक गांव की विवाहिता अपनी छोटी बहन के साथ 23 नवंबर की रात 9.30 बजे घर में खाना बना रही थी। तभी गांव के ही मुकेश, गोलू और स्वीत घर में जबरन घुस गए। तीनों सगे भाई हैं।
विज्ञापन

विवाहिता का आरोप है कि तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी छोटी बहन ने विरोध किया तो उसके साथ छेड़खानी की। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। विवाहिता का ससुराल झारखंड में है। वह मायके में ही रहती है और बरगदवा में चौका-बर्तन करती है। उसके पिता का देहांत हो चुका है और भाई बाहर रहते हैं। वहीं आरोपी डीजे चलाते हैं।
विज्ञापन

विवाहिता का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जब पीड़िता एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता से मिली तो उनके निर्देश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपियों पर केस दर्ज किया। इस संबंध में इंस्पेक्टर सुनील राय ने कहा कि मामला मारपीट का था। एसएसपी के निर्देश पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें