फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म से आहत किशोरी ने जहर खाया, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म से आहत किशोरी ने जहर खाया
विज्ञापन

गोरखपुर। बहला फुसलाकर सामूहिक दुष्कर्म से आहत गगहा इलाके की किशोरी ने जहर खा लिया। घरवालों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और सेहत में सुधार होने पर बृहस्पतिवार को तहरीर दी। पुलिस सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर तीन लोगों की तलाश कर रही है। मामला दूसरे समुदाय के होने की वजह से गांव में आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन

घटना एक जुलाई की है। थाने में दर्ज केस के मुताबिक किशोरी (18 साल में छह दिन कम) को गांव का ही मोदिस्सर अंसारी बहला कर बाइक से ले गया और दोस्त अख्तर और सफायत अली के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आर्य मंदिर में ले जाकर जबरन शादी का भी दबाव बनाया। पीड़िता किसी तरह से उनकी चंगुल से छूटी और घर आकर आपबीती बताई। एक जुलाई की रात में ही उसने घटना से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को पिता ने थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया गया। सभी आरोपी फरार है।
विज्ञापन

...
तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें