गोरखपुर में यातायात कार्यालय में होमगार्ड के कंपनी कमांडेंट की मौत हो गई है। जिसको लेकर एसपी ट्रैफिक पर उत्पीड़न का आरोप लग रहा है। मौत के विरोध में यातायात कार्यालय पर कुछ लोगों ने प्रदर्शन भी किया है।
बता दें कि बुधवार को एक और होमगार्ड की तबीयत बिगड़ने के विरोध में कंपनी कमांडेंट प्रदर्शन कर रहे थे। एसएसपी से वार्ता के बाद काम पर लौटने को आए थे। जिसके बाद उनकी मौत हो गई।