फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर के आफिस पर फायरिंग, हाथ में लगी गोली

Mon, 15 Feb 2016 01:27 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जमीन के विवाद में रविवार की रात नार्मल टैक्सी स्टैंड पर स्थित प्रापर्टी डीलर के आफिस पर शनि मिश्रा ने फायरिंग कर दी। हाथ में गोली लगने से घायल प्रॉपर्टी डीलर ने भागकर किसी तरह जान बचाई। मेडिकल कॉलेज में भर्ती प्रॉपर्टी डीलर की हालत खतरे से बाहर है। राजघाट पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन



बांसगांव, करहल के रहने वाले सिद्धार्थ उपाध्याय (28) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। नक्की रोड, घंटाघर में किराए पर कमरा लेकर वह छोटे भाई अंबिका और बहन के साथ रहते हैं। नार्मल टैक्सी स्टैंड के पास सिद्धार्थ का सरस्वती कंस्ट्रक्शन के नाम से आफिस है। कोतवाली जगरनाथपुर का रहने वाला शातिर शनि मिश्रा और सुधांशु पाल भी उसके साथ काम करते थे। दो दिन पहले नौसढ़ के पास स्थित जमीन की बिक्री को लेकर सिद्धार्थ का शनि से विवाद हो गया था।



आरोप है कि रविवार की रात शनि मिश्रा बाइक से सुधांशु को लेकर सिद्धार्थ के आफिस पहुंचा। बाइक से उतरते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। बाएं हाथ की कोहनी में गोली लगने के बाद सिद्धार्थ आफिस से पैदल भाग निकले। दीवार में सिर टकरा जाने से उन्हें गंभीर चोट आ गई। वारदात के बाद शनि साथी के साथ फरार हो गया। राजघाट पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से प्रापर्टी डीलर को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। राजघाट पुलिस शनि मिश्रा और सुधांशु की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें