उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना इलाके के हैदराबाद बाजार में रविवार की शाम लगभग सात बजे अज्ञात कारणों से शिवम आशीष इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो मोबाइल की दुकान में आग लग गई।
आग बेसमेंट में लगने से जब धुंआ चारों तरफ फैलने लगा तब लोगों को जानकारी हुई। जब तक आग बुझाने का प्रयास किया जाता, तब तक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण धू-धूकर जलने लगे।
आग बेकाबू होते देख तत्काल फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। करीब एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी पानी नहीं होने से किसी काम नहीं आ सकी।
व्यवस्था होने के बाद भीड़ के कारण दिक्कतें आने पर पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। तबतक 5 नई पल्सर बाइक , पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर नष्ट हो गए।