फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में लगी आग, मची अफरा तफरी

Fri, 01 Feb 2019 06:22 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
आग (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के महिला मेडिसिन वार्ड स्थित इको विभाग में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। कमरे से निकलने वाला धूआं वार्ड में फैल गया। जानकारी मिलते ही मौके पर मेडिकल कॉलेज के अफसर और बिजली कर्मचारी पहुंचे, और वार्ड की बिजली सप्लाई काट दिया। साथ ही वार्ड में लगे छोटे फायर सिलिंडर का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


हालांकि इस बीच एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू चिकित्सालय के वार्ड नंबर 5 महिला मेडिसिन स्थित इको जांच डिपार्टमेंट है। जिसमें जांच के लिए एक मशीन लगाई गई है। मशीन के सपोर्ट के लिए एक स्टेबलाइजर लगा हुआ है। दोपहर करीब 12 बजे अचानक शार्ट सर्किट से स्टेबलाइजर में आग लग गई। आग के बाद कमरे से तेज धूआ उठने लगा। 

धूआं पूरी तरह से महिला मेडिसिन वार्ड में फैल गया। इस बीच वार्ड में करीब 40 से 42 मरीज भर्ती थे जिनका इलाज चल रहा है। वार्ड में धूंआ उठता देखकर मरीज के तीमारदार और कर्मचारी के होश उड़ गए। कर्मचारियों ने वार्ड के आगे की लाइन खाली कराई और मरीज को दूसरे स्थान परं शिफ्ट करवाया।
विज्ञापन


उधर इसकी खबर मिलते ही मेडिसिन विभाग एचओडी डॉ महिमा मित्तल, एसआईसी गिरीशचंद्र श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ रमाकांत शुक्ला मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल बिजली कर्मचारियों को बुलाया और तुरंत वार्ड की सप्लाई कटवाया। कर्मचारियों की सुझबुझ से मेडिकल कॉलेज में एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

इको जांच सेंटर में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर बिजली सप्लाई कटवाई गई। कर्मचारियों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया है। वार्ड में सभी मरीज सुरक्षित हैं।- गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, एसआईसी बीआरडी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें