फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जिसकी हत्या का केस दर्ज, उसके जिंदा मिलने का दावा 

Mon, 22 Jul 2019 02:20 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिपराइच, (गोरखपुर)
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : social media (File Photo)
विज्ञापन

दशरथ नाम के जिस शख्स के अपहरण और हत्या के मामले में दो लोग जेल जा चुके थे, उसके पिपराइच में जिंदा मिलने का दावा आरोपी कृष्णमोहन सिंह ने किया है। पिपराइच में दशरथ को देखकर कृष्णमोहन ने पुलिस को सूचना दी। पिपराइच थाने की पुलिस दशरथ को साथ ले गई और श्यामदेउरवा थाने में जानकारी दी। उसके बाद दशरथ को श्यामदेउरवा थाने से आए दरोगा शमशाद को सुपुर्द कर दिया गया।  

विज्ञापन


24 नवंबर 2017 को महराजगंज के श्यामदेउरवा निवासी सोहरती देवी ने केस दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि छेदी सिंह और कृष्णमोहन सिंह पांच नवंबर 2017 को शाम को उनके बेटे दशरथ को लेकर गए थे। तब से दशरथ वापस नहीं आया। सोहरती देवी की ओर से आशंका जताने पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया। बाद में दशरथ के न मिलने पर हत्या कर शव छिपाने के आरोप की भी धारा बढ़ा दी गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। दोनों आरोपी जमानत पर बाहर आए हैं। रविवार को कृष्णमोहन पिपराइच इलाके में आए थे। अचानक उनकी नजर सड़क किनारे बैठे दशरथ पर पड़ गई। वह उसके पास गए। नाम पूछा तो उसने दशरथ ही बताया। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी, जिससे वह अपने बारे में ज्यादा नहीं बता पाया। आसपास के लोगों ने बताया कि वह कुछ समय से ऐसे ही घूमता था और लोगों से खाना मांगकर खाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें