फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी और उत्तराधिकारी में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुजारी और उत्तराधिकारी में मारपीट
विज्ञापन

गोला बाजार (गोरखपुर)। इलाके के कोहना बुजुर्ग गांव स्थित कबीर मठ में सोमवार सुबह पुजारी और उत्तराधिकारी के बीच मारपीट हो गई। घटना में उत्तराधिकारी आदित्यदास (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कबीर मठ में मंदिर की जमीन को लेकर पुजारी मोतीलाल और मठ के उत्तराधिकारी आदित्यदास के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। मंदिर के महंत कमलादास की मौत कुछ वर्ष पहले हुई थी। इससे पहले उन्होंने आदित्यदास के माता के नाम से मंदिर की जमीन का वरासत कर दिया था। ग्रामीणों ने उनके इस फैसले का विरोध करते हुए वहां पर एक पुजारी रख दिया। तभी से दोनों पक्षों के बीच विवाद है। सोमवार सुबह भी दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान पुजारी और उनके समर्थकों की पिटाई से उत्तराधिकारी घायल हो गए। इंस्पेक्टर संतोष यादव का कहना है कि मंदिर में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें