फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल कटने से मेडिकल कॉलेज की नेटवर्क सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
केबल कटने से मेडिकल कॉलेज की नेटवर्क सेवा ठप
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज। गोरखपुर-महाराजगंज मार्ग के चार लेन निर्माण के दौरान केबल कटने से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार से इंटरनेट सेवा ठप है। नेट सेवा चालू नहीं होने के कारण ऑनलाइन व्यवस्था पूरी तरह से बंद है। मरीजों के रजिस्ट्रेशन से लेकर जांच रिपोर्ट देने और डेटा रिकॉर्डिंग का काम ऑफलाइन करना पड़ रहा है।
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार, मेडिकल कॉलेज और उससे जुड़े चिकित्सालय में सभी कार्य ऑनलाइन होने हैं। शासन ने नेहरू चिकित्सालय को ई हॉस्पिटल की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। यहां मरीज के रजिस्ट्रेशन से लेकर चिकित्सक के परामर्श, दवा, जांच आदि सबकुछ ऑनलाइन होता है। यानी एक क्लिक पर मरीज की हिस्ट्री उपलब्ध हो जाती है। इससे मरीज और चिकित्सकों को आसानी होती है और समय की बचत भी होती है। सोमवार को मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईसी डा. गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि केबल कटने के कारण अस्पताल की इंटरनेट सेवा ठप हो गई है, संबंधित विभाग और आला अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है, जल्द से जल्द नेटवर्क दुरुस्त करा ऑनलाइन व्यवस्था दोबारा चालू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें