फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, अब दर्शन करना होगा और आसान

Sat, 14 Dec 2019 10:58 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 4
गोरखनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद स्थित गोरखनाथ मंदिर पहुंचने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को एक बड़ी सौगात मिली है। देश-विदेश से पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर सुविधा केंद्र की अनौपचारिक शुरुआत कर दी गई है। सुविधा केंद्र पर प्रसाद के साथ ही अंगवस्त्र और धातुओं की मूर्तियां भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

2 of 4
गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करते लोग । - फोटो : Rajesh Kumar
गोरखनाथ मंदिर के कार्यालय सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि गोरक्षपीठाधीश्वर सीएम महंत योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री गुरु गोरखनाथ मंदिर सुविधा केंद्र तैयार किया गया है। इस केंद्र से श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दर्शन और विशेष आरती में शामिल होने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 4
गोरखनाथ मंदिर में पूजा करते लोग। - फोटो : Rajesh Kumar
केंद्र में श्रद्धालुओं के लिए हेल्प डेस्क भी है। इस डेस्क के जरिए वे मंगला आरती, श्री गोरक्ष चालीसा, श्री गुरु गोरक्षनाथ की संध्या आरती, श्री गुरु गोरखनाथ की प्रार्थना की बुकिंग करा सकेंगे। यह बुकिंग वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन भी की जा सकती है। ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा लोगों को जल्द ही मिलने लगेंगी। इन प्रार्थनाओं का प्रसारण मोबाइल फोन पर ऑनलाइन भी देखा जा सकेगा।
 
विज्ञापन

4 of 4
गोरखनाथ मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : amar ujala
केंद्र से मिलेगा महाप्रसाद और अगरबत्ती
श्री गोरक्षनाथ मंदिर सुविधा केंद्र से मंदिर का महाप्रसाद जिसमें मेवे और बेसन मिश्रित लड्डू उपलब्ध हैं। इसके साथ ही यहां अगरबत्ती, जूट के बैग, अंगवस्त्र के अलावा गुरु गोरक्षनाथ के धातुओं के मूर्तियों की भी बिक्री हो रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें