फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री के हाथी ने महावत को पटक कर मार डाला, 20 साल पहले भी इनके हाथी ने ली थी दो की जान

Fri, 01 Feb 2019 11:02 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
हाथी (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
गोरखपुर में शाहपुर के पादरी बाजार स्थित पूर्व राज्यमंत्री के फार्म हाउस में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे हाथी ने महावत की पटक-पटक कर जान ले ली। पूर्व राज्यमंत्री की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शाहपुर के पादरी बाजार स्थित पूर्व राज्यमंत्री जितेंद्र कुमार जायसवाल उर्फ  पप्पू भैया का फार्म हाउस है। उन्होंने वहां दो हाथी और एक हथिनी पाल रखी है। एक हाथी पिछले कुछ दिनों से गुस्से में था। इस कारण महावत रफीक उर्फ नाटे हाथी को पिकअप से चारा ला कर डालता था।

प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी पिपराइच के चकलजाल निवासी महावत रफीक उर्फ नाटे (40) खूंटे में बंधे हाथी के पास जाकर चारा डाल रहा था। इस दौरान हाथी ने सूड़ में लपेट कर महावत को जमीन पर पटक दिया, और शरीर में दांत धंसा दिया। हाथी के हमले में महावत नाटे की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे महावत और अन्य कर्मचारियों की सूचना पर तत्काल पूर्व मंत्री जितेेंद्र जायसवाल भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बीस वर्ष पूर्व भी पूर्व मंत्री की एक दूसरी हाथी ने रफीक के भाई और पादरी बाजार क्षेत्र के एक व्यक्ति को पटक कर मार डाला था। रफीक के तीन बच्चे हैं। रफीक के भाई को भी इन्हीं के हाथी ने बीस वर्ष पूर्व मार डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें