फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी कंपनी के दफ्तर में मारपीट, छह हिरासत में

Fri, 06 Jan 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
थाना कोतवाली में मैनेजर अजय सिंह के खिलाफ तहरीर देते गार्ड । - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
कोतवाली के सुमेर सागर स्थित सेकुरिट्रान्स सिक्योरिटी कंपनी के दफ्तर में गुरुवार को वेतन को लेकर मारपीट हो गई। कर्मचारी और कंपनी के शाखा प्रबंधक एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने छह गार्ड को हिरासत में लेकर चार लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। उधर, कर्मचारियों ने एसएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक अजय कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े दस बजे के करीब वह जैसे ही दफ्तर पहुंचे, पहले से मौजूद कर्मचारी ध्रुव नारायण पांडेय, कृष्णकांत, पन्नेलाल, राजेंद्र प्रसाद आदि ने उन पर हमला कर उनकी पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि कर्मचारी और गार्ड पुराने पीएफ और वेतन की मांग को लेकर उनपर दबाव बना रहे थे। वेतन अभी कहीं नहीं आया है, यही बात समझाने वह दफ्तर गए थे, तभी उन पर हमला कर दिया गया।

कर्मचारी बोले, हितों की हो रही अनदेखी
एसएसपी को ज्ञापन देकर कर्मचारियों ने कहा है कि नोटबंदी के बाद से कैश लेकर जाने वाली गाड़ी पर दो गार्ड होते थे, जिसे कंपनी एक करना चाहती है। इससे कैश लूटने और जानमाल का खतरा बना रहता है। इसी बात पर हम बात करने गए थे। इसी दौरान पीएफ और पिछले महीने के वेतन के बारे में पूछा तो वह भड़क गए और साथियों के साथ पिटाई कर दी। अब पुलिस को सूचना देकर कर्मचारियों को फंसा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें