फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिफ एकेडमी ने जीती चैंपियनशिप

Thu, 05 Jan 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
आतिफ क्रिकेट एकेडमी ने स्वर्गीय राणा राघव सिंह अंडर-19 क्रिकेट चैंपियनशिप जीत ली। बुधवार को हुए फाइनल मुकाबले में उसने नीना थापा क्रिकेट एकेडमी को 21 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


अभयनंदन इंटर कॉलेज मैदान पर बुधवार को हुए फाइनल में टॉस जीतकर नीना थापा क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने गेंदबाजी का फैसला किया। आतिफ एकेडमी ने बल्लेबाजी करते हुए 31.3 ओवर में 165 रनों का स्कोर खड़ा किया। प्रख्यात ने 36 रन (चार चौके व दो छक्के) और संकल्प ने 33 रन (तीन चौके व तीन छक्के) बनाए। आदित्य वर्मा ने 26 व अरुण ने 21 रनों की पारी खेली। नीना थापा एकेडमी के अभिषेक यादव ने 53 रन देकर पांच और शशिकांत ने 21 रन देकर तीन विकेट झटके। जवाब में नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की टीम 35 ओवर में 144 रन पर ही आलआउट हो गई। रोहित वालियान ने 38, हिमांशु चौबे ने 18 व शशिकांत ने 17 रन बनाए।

आतिफ एकेडमी के प्रिंस शाही ने 18 रन देकर और अमिताभ ने 22 रन देकर तीन-तीन विकेट झटके। अभिषेक यादव, प्रिंस शाही व प्रख्यात को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सचिव सुनील राणा ने बताया कि विजेताओं को मुख्य अतिथि दिलीप सिंह ने पुरस्कृत किया। प्रिंस शाही को मैन ऑफ द सीरीज, सर्वेश राजभर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और अभिषेक यादव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला। समापन समारोह में डॉ. रघुपति यादव व गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव शफीक अहमद सिद्दीकी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें