फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज का ‘वोल्टेज’ बढ़ने से गुल हुई ‘दावों’ की बत्ती

Mon, 11 Apr 2016 08:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है, बिजली महकमे के दावे की हवा भी निकलती जा रही है। महानगर में 22 घंटे बिजली के दावे की कहीं लोकल फॉल्ट पतीला लगा रहा है तो कहीं लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर हांफने लग रहे। यूं तो बिजली कटौती का शिड्यूल सुबह नौ से दस और रात को नौ से दस बजे है मगर रोजाना किश्तों-किश्तों में करीब पांच घंटे तक की कटौती हो जा रही है। यही नहीं कटौती के आधे घंटे पहले ही जहां बिजली गुल कर दी जा रही है वहीं तय शिड्यूल के बाद ही आपूर्ति बहाल की जा रही है।
विज्ञापन


लाइन लॉस कम करने और समय से बिजली बिल की वसूली व्यवस्था पटरी पर आने के बाद महकमे ने तारामंडल, खोराबार और विकास नगर उपकेंद्र से जुड़े इलकों में 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था।

मार्च महीने तक इन इलाकों को तकरीबन पूरे समय बिजली मिली भी। मगर अप्रैल में तापमान बढ़ने से जब महकमे के सामने असल चुनौती आई तो उनके इस वादे की भी पोल खुल गई। इन इलाकों में भी कटौती शेड्यूल के अलावा दोपहर और फिर शाम को दो-तीन किश्तों में बिजली काट दी जा रही है।
विज्ञापन


दबे जबान महकमे के अफसर भी स्वीकार कर रहे हैं कि शहर में तय शेड्यूल से ज्यादा बिजली कट रही है। दरअसल गर्मी बढ़ने से सभी के एसी और कूलर चालू हो गए हैं। इस वजह से अचानक लोड बढ़ जाने की वजह से मांग की तुलना में आपूर्ति का ग्राफ बढ़ गया है।

यही वजह है कि लोकल फाल्ट की घटनाएं बढ़ गई है। शाहपुर, रुस्तमपुर, नार्मल, टाउनहॉल समेत कई क्षेत्रों के ट्रांसफार्मर लोड नहीं उठा पा रहे जिससे रह-रहकर बिजली काटनी पड़ जा रही है। बिजली महाकैंप कल गोरखपुर। ओटीएस में पंजीकृत उपभोक्ताओं एवं बकायेदारों से वसूली के साथ ही बिल में संशोधन आदि को लेकर बिजली महकमा 13 अप्रैल को फिर महाकैंप लगाने जा रहा है। मुख्य अभियंता डीके सिंह ने बताया कि  जिले में यह कैंप विद्युत वितरण खंड प्रथम के तहत कैंपियरगंज, गजाईकोल, पादरी बाजार, मेडिकल, मानीराम, सोनबरसा, सिंहोरवा, पिपराइच, मोतीराम अड्डा, भटहट, गुलरिहा, सरहरी बाजार में लगाया जाएगा। इसी तरह विद्युत वितरण खंड द्वितीय के तहत कटसहरा, बड़हलगंज ब्लाक, गोला, भीटीरावत, बेलीपार, बांसगांव ब्लाक, बेलघाट, बड़हलगंज और बाघागाड़ा में कैंप लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें