मृतक का फाइल फोटो व विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज में श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में पारिवारिक झगड़े में दो भाइयों में मारपीट हो गई जिसमें से बड़े भाई की मौके पर मौत हो गई।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
जानकारी के मुताबिक पारिवारिक झगड़े के बीच बड़े भाई श्रीराम उर्फ कतवारू (55) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी आशुतोष शुक्ला घटना का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।