फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली गुलाब जल बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली गुलाब जल बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, केस दर्ज
विज्ञापन

सिकरीगंज (गोरखपुर)। कस्बे में डाबर कंपनी के स्टीकर का इस्तेमाल कर नकली गुलाब जल बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई। इसे पुलिस ने सील कर दिया। जांच के दौरान मौके पर भारी मात्रा में गुलाब जल केमिकल, शीशी, स्टीकर आदि बरामद हुआ था। पुलिस ने कापी राइट का केस दर्ज कर एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कस्बा निवासी बसंत ठठेर के घर पर बने गोदाम के बाहर मैरिको हेयर एंड केयर कंपनी नाम से बोर्ड लगाए गए थे। डाबर कंपनी के अफसरों को जानकारी मिली थी कि यहां पर उनके कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर नकली गुलाब जल बनाया जा रहा है। कंपनी के प्रबंधक राज कुमार पांडेय ने इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने छापा माराकर वहां पर रखे शीशे के बोतल आदि को जब्त कर लिया है। डाबर कंपनी के प्रबंधक राज कुमार पांडेय की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें