फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने मां को बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला, ससुराल जाने के लिए मांग रहा था रुपये

Tue, 12 Nov 2019 09:52 PM IST
Avdhesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नौतनवां कस्बे के गौतमबुद्धनगर वार्ड में मंगलवार की देर शाम एक युवक ने अपनी वृद्ध मां को लाठी से पीट पीट कर लहुलूहान कर दिया। जिससे इलाज के दौरान प्राइवेट अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं आरोपी बेटे को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 
बताया गया कि नौतनवां कस्बे के गौतम बुद्धनगर वार्ड नंबर 14 निवासी राधेश्याम शर्मा घरेलू विवाद में अपनी मां नारदा देवी 65 को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। 

आसपास के लोगों के मुतबिक आरोपी बेटा राधेश्याम ने अपनी मां को छह हजार रुपये रखने के लिए दिए थे। वह नशे का सेवन करता है। मंगलवार की शाम को घर पर आया और अपनी मां से रुपये मांगने लगा। वह ससुराल जाने की बात कर रहा था। उसकी मां ने रकम देने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसे पास में रखी लाठी से मां को बेतहाशा पीटना शुरू किया। 
विज्ञापन


घर में उसकी मां की चिल्लाहट की आवाज सुनाई दी लेकिन कोई उसके घर डर के वजह से नहीं गया। करीब आधे घंटे तक वह अपनी मां को पीटता रहा जिससे वह लहुलूहान होकर गिर पडी। इसके बाद साहस कर कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो नारादा देवी अचेत पड़ी थीं। उन्हें कस्बे के एक प्राइवेट में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

इस बीच लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। प्रभारी निरीक्षक परमा शंकर यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके देखकर लगा की वह नशे में है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें