फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री बोले, हार के बाद बुआ-बबुआ के रास्ते अलग हो गए

Mon, 01 Jul 2019 07:08 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो,  महराजगंज
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : ANI
विज्ञापन

जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी है, उस पर खरा उतरने की जिम्मेदारी हम सब की है। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के साथ ही नरेंद्र भाई मोदी ने कहा था कि सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास हमारी सरकार का एकमात्र संकल्प है। प्रधानमंत्री उन्हीं संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए गांव, गरीब, किसान मजदूरों के हित में काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उक्त बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं। वह रविवार को परतावल नवीन मंडी परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश लगातार खुशहाली के रास्ते पर बढ़ रहा है। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार गांव, गरीब, किसानों, नौजवानों को हित में काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार की वापसी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है। ऐसे कर्यकर्ताओं का सम्मान हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि बुआ-भतीजे का बेमेल गठबंधन भी भाजपा के विजय रथ को रोक नहीं पाया। हार के बाद बुआ-बबुआ के रास्ते अलग हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आडे़ हाथों लिया और भाजपा की नीतियों का बखान करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उपमुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 के लिए भी तैयार रहने को कहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें