फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमान में फंसा यूपी का युवक, परिवार ने लगाई वतन वापसी की गुहार

Thu, 03 Oct 2019 06:54 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
दिनेश के कागजात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया के खुखुंदू थानाक्षेत्र का रहने वाला एक युवक विदेश में फंस गया है। विदेशी कंपनी ने उसका पासपोर्ट भी रख लिया है। उसके परिवारवालों ने देश प्रेमी इंडिया फाउंडेशन के माध्यम से युवके के वतन वापसी में मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


नूनखार गांव निवासी दिनेश कुशवाहा दो साल पहले नौकरी के लिए ओमान गया। वहां वह फील्ड इंटरनेशनल कंपनी में काम करता था। चार महीने पहले जब उसे घर में पैसे भेजने की जरूरत पड़ी तो उसने कंपनी से मांगा। इसपर उसे कंपनी से बाहर निकाल दिया गया। 

कंपनी ने न तो उसका पासपोर्ट वापस किया और न ही उसे रिलीविंग लेटर दिया गया। पीड़ित युवक के परिवारवालों ने जिला प्रशासन से उसे वतन वापस बुलाने की मांग की, लेकिन कोई सार्थक पहल नहीं होने पर देश प्रेमी इंडिया फाउंडेशन के सचिव धीरज राय से संपर्क किया। परिवारवालों को उम्मीद है कि यहां से उन्हें किसी तरह की सहायता जरूर मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें