फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंतेवाड़ा नक्सली हमले में गोरखपुर का जवान शहीद, भाजपा विधायक की गाड़ी चला रहे थे दंतेश्वर मौर्या

Wed, 10 Apr 2019 02:16 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
जवान दंतेश्वर मौर्या का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में प्रा. वि. बड़हलगंज में कार्यरत अध्यापिका मीनाक्षी कुशवाहा के पति दंतेश्वर मौर्या शहीद हो गए हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस में तैनात मौर्य भाजपा विधायक के साथ ड्यूटी में तैनात थे और जब हमला हुआ तो वो विधायक की गाड़ी चला रहे थे। 
विज्ञापन


दन्तेश्वर मौर्या गोरखपुर के कौड़ीराम स्थित ग्राम माहोपर के रहने वाले थे, इनकी ससुराल आजमगढ़ में और इनका एक लड़का आग्रह मौर्य है, जिसकी उम्र 7 साल है। 

वह अपनी अध्यापिका मां के साथ बड़हलगंज में रह कर पढ़ाई करता है। जवान मौर्य अभी एक महीने पहले घर आए थे, फिर से 12 अप्रैल को घर आने वाले थे। इनकी बहन की लड़की की 18 अप्रैल को शादी थी। 
विज्ञापन


जवान मौर्य के पार्थिव शरीर को हेलिकॉप्टर द्वारा लाया जा रहा है। अध्यापिका का पति जवान की शहादत पर पूरे बड़हलगंज शिक्षकों के साथ ही अन्य नेतागणों ने भी घटना पर दुख जताया। 

बड़हलगंज कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह ने बताया कि शहीद जवान का पार्थिव शरीर छत्तीसगढ़ से सेना के हेलीकॉप्टर से गोरखपुर लाया जाएगा, वहां से पार्थिव शरीर बड़हलगंज सिधुआपार पहुंचेगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें