फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या, शव पेड़ से लटकाया

Mon, 15 May 2017 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
झंगहा क्षेत्र के तेंदुवा खुर्द गांव के महुवई टोला में युवती की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। बागीचे में शव पाए जाने की खबर आम होते ही गांव वाले जुट गए। सूचना पर पहुंचे घरवाले आत्महत्या बताते हुए शव का अंतिम संस्कार करना चाहते थे लेकिन प्रधान की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद से घरवाले फरार हैं। पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाई थी और साक्ष्य जुटाकर जांच को भेजा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के मुताबिक तेंदुवा गांव निवासी शिव की बेटी नेहा (18) की शादी 28 मई को होनी थी। रविवार की सुबह वह कुछ खरीदने के लिए घर से निकली थी। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने बागीचे में पेड़ में शव लटकता देखा। इसके बाद घरवालों को सूचना दी। घरवाले पहुंचे जरूर मगर आत्महत्या बताते हुए शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बताया जाता है कि शिव यादव ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी की मौत दस साल पहले हो चुकी है और नेहा पहली पत्नी की ही बेटी थी। रविवार की शाम को गांव में सौतेली मां ने शोर मचाया था कि बेटी नेहा घर छोड़कर भाग गई है। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घरवालों के फरार होने की वजह से हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। 
- आशुतोष, थानेदार, झंगहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें