फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 साल बाद बलात्कारी हो गया पति

Sun, 05 Feb 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बलात्कार - फोटो : concept photo
विज्ञापन
कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया में शादी के 32 साल बाद पत्नी ने पत्नी पर न सिर्फ बलात्कार करने का आरोप लगाया है बल्कि केस भी दर्ज करा दिया है। पति थाने का चौकीदार है और अब वह खुद को बचाने की सिफारिश कर रहा है। हैरत की बात यह कि बेटी ही मामले में गवाह बनी हुई है। फिलहाल डीआईजी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


नेबुआ नौरंगिया का रहने वाला एक 50 वर्षीय शख्स गांव का चौकीदार भी है। कुछ महीनों पहले पत्नी से विवाद हो गया, जिसके बाद पत्नी ने उत्पीड़न की शिकायत की। तब वह शिकायत लेकर डीआईजी शिवसागर सिंह के पास आई और घरेलू मामला होने की वजह से उन्होंने पुलिस से वार्ता कर कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करा दिया मगर कुछ ही दिन बाद फिर पत्नी डीआईजी के पास पहुंच गई। इस बार उसने जो आरोप लगाया वह सुनकर डीआईजी भी दंग रह गए।

महिला ने बताया कि रात में पति ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। महिला के साथ आई बेटी ने इसकी गवाही भी दे दी। इसके बाद डीआईजी ने मामले में सही जांच कर केस दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं महिला ने अपने बयान पर कायम है। उधर, पति न्याय के लिए अफसरों से गुहार लगा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें